परिणीति चोपड़ा करेंगी साउथ के सुपरस्टार के साथ रोमांस, ‘आरआरआर’ मे आ सकती है नजर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
परिणीति चोपड़ा करेंगी साउथ के सुपरस्टार के साथ रोमांस, ‘आरआरआर’ मे आ सकती है नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  अपनें हॉट लुक को लेकर तो कभी अपनी  अपनी फिल्मों को लेकर अकसर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में अब परिणीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअशल परिणीति जल्द ही बाहुबली फेम निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आ सकती है। एस.एस. राजामौली ने परिणीति को ‘आरआरआर’ के लिए साइन करने के मन बना लिया है। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा मे बनी हुई है। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। वहीं अब खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर में से किसी एक के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती है। फिलहाल फिल्म में परिणीति चोपड़ा का रोल कैसा होगा इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है।

बता दें की इस खबर की पुष्टि अभी तक ‘आरआरआर’ के मेकर्स के ओर से नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी घोषणा भी बहुत जल्द होने की संभावना हैं।

Latest Stories