Advertisment

परिणीति ही मेरे लिए है परफेक्ट दुल्हन- अर्जुन कपूर

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
परिणीति ही मेरे लिए है परफेक्ट दुल्हन- अर्जुन कपूर

करीब 6 साल बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आयेंगे जिसमे वो शादी शुदा कपल के रूप में दिखेगी. फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ होते ही परिणीति और अर्जुन की जोड़ी को एक साथ फिर देखने लिए उनके फैंस का क्रेज बढ़ गया है. यही नहीं उनके फैंस ही नहीं अर्जुन की दादी भी यही चाहती है की यह जोड़ी रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक हो जाए. अर्जुन कपूर की दादी को भी अर्जुन और परणीती की जोड़ी बेहद पसंद हैं. अर्जुन के लिए एक अच्छी दुल्हन की तलाश कर रहीं उनकी दादी को तो परिणीति ही सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

Advertisment

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है. अर्जुन ने कहा, 'नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद मेरी दादी ने कहा कि मेरी सभी को स्टार्स में से मेरी जोड़ी सबसे ज्यादा परिणीति के साथ अच्छी लगती है. उनका ये भी सोचती हैं कि रियल लाइफ में परिणीति ही मेरे लिए परफेक्ट दुल्हन साबित होगी।'

हालाँकि अर्जुन से जब यह सवाल पूछा गया था की वो शादी कब करने वाले हैं? तो  इस सवाल पर वह पहले ही कह चुके हैं कि पहले उनकी बहनों जाह्नवी, खुशी, रिया और अंशूला की शादी नहीं हो जाए उसके बाद ही वह अपनी शादी के बारे में सोचेंगे. परिणीति ने भी कुछ दिनों पहले अर्जुन के साथ दोबारा काम करने को लेकर इंस्टाग्राम पर अर्जुन के नाम एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. आपको बता दें की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।

Advertisment
Latest Stories