Advertisment

मलाइका का आइटम सॉन्ग 'हैलो हैलो' हुआ रिलीज, धमाकेदार एंट्री के साथ की वापसी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
मलाइका का आइटम सॉन्ग 'हैलो हैलो' हुआ रिलीज, धमाकेदार एंट्री के साथ की वापसी

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया हैं। और अब इस फिल्म का एक नया गाना 'हैलो हैलो' भी रिलीज हो गया है। इस गाने में आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा ने अपनी सेक्सी अदाओं के साथ डांस किया है।

Advertisment

बता दें की मलाइका अरोड़ा काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर थी। लेकिन अब मलाइका ने अपने आइटम सॉन्ग के साथ एक धमाकेदार एंट्री करके अपने फैंस को चौंका दिया हैं। गाने में मलाइका ने ब्लैक कलर का घाघरा चोली पहना हुआ हैं जिसमें वह काफी हॉट लग रही है। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और आवाज रेखा भारद्वाज ने दी है। इससे पहले भी इस फिल्म का एक गाना 'तेरो बलमा' रिलीज किया गया था। जो की लोगों को बहुत पसंद आया था।

फिल्म की बात करें तो फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राधि‍का मदान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो बहनों बड़की और छुटकी की कहानी हैं। यह जानेमाने लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। यह एक हास्य फिल्म है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories