'Blackmail'  के इस डायलॉग से खड़ा हो सकता है विवाद, झारखंड के लोग हुए नाराज

author-image
By Sangya Singh
New Update
'Blackmail'  के इस डायलॉग से खड़ा हो सकता है विवाद, झारखंड के लोग हुए नाराज

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' ने वैसे तो बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के एक डायलॉग को लेकर झारखंड में विवाद खड़ा हो सकता है। झारखंड के लोग फिल्म से डायलॉग को हटाने की मांग कर रहे हैं।

ये झारखंड की महिलाओं का अपमान है

दरअसल, फिल्म में एक जगह कहा जाता है, 'तुम लड़कियों का क्या भरोसा, झारखंड में तो लड़की कुत्ते से भी शादी करती है'। झारखंड के लोगों को फिल्म के इसी डायलॉग से आपत्ति है। लोगों का कहना है कि ये झारखंड की महिलाओं का अपमान है। आपको बता दें कि झारखंड में एक समुदाय में ऐसी शादी का रिवाज है, जो अनिष्ट और शैतानी शक्तियों से बचाने के लिए सांकेतिक अनुष्ठान के तौर पर किया जाता है।

लोगों का कहना है कि वो सचमुच का विवाह नहीं होता है और फिल्म के डायरेक्टर और राइटर को 'टॉयलेट' फिल्म देखनी चाहिए, जिसमें इसी तरह की सांकेतिक शादी गाय के साथ करने की बात दिखायी गयी है। लोगों की मानें तो वैदिक काल में अश्वमेघ यज्ञ के दौरान भी रानी को घोड़े के बगल में बैठाकर अनुष्ठान किये जाते थे,पर सचमुच में रानी घोड़े से शादी नहीं करती थी।

लोगों ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से अनुरोध किया है कि वे अपनी इस भूल को सुधारें और इस डायलॉग को फिल्म से हटा दें। फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन 'देल्ही-बेली' के निर्देशक अभिनय देव ने किया। फिल्म में इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी के अलावा अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य, अनुजा साठे, प्रधुम्न सिंह मॉल और गजराज राव ने भूमिका निभाई है।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories