/mayapuri/media/post_banners/3f2f2439c2d87b1f1f7632cae97b1edc1d1cded30eafb35fc10c809788b4a244.jpg)
मुंबई शहर में एक पांच साल की बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। उसकी जान बचाने के लिए पूरा देश एक जुट हो गया। उस बच्ची का नाम तीरा कामत है।
/mayapuri/media/post_attachments/5654910d200a6741ce818a397d0068a41a19bb0a6eea8871c63cba3ba98d9737.jpg)
दरअसल तीरा को “एसएमए टाइप 1” नाम की बिमारी हो गई है जो की एक जीन रिलेटेड बीमारी है। ये बीमारी होने के बाद बॉडी में प्रोटीन बनाने वाला जीन नहीं होता है। इस बीमारी का टाइप 1 सबसे गंभीर है।
इसके लिए तीरा को एक इंजेक्शन लगाना है जो विदेश से मंगाया जा रहा है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपय है।
तीरा के पिता मिहिर कामत ने हार नहीं मानी और सोशल मीडिया पर एक पेज क्रिएट किया जहां क्राउड फंडिंग शुरू की। देखते ही देखते उन्होंने 16 करोड़ रूपय जमा कर लिए। लेकिन अभी भी 6 करोड़ रुपय रह गए थे। इसमें मिहिर की मदद की महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणावीस ने। उनके अनुरोध पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 करोड़ टैक्स माफ कर दिया। इसके लिए देवेंद्र फडणावीस ने पीएम का धन्यवाद भी किया।
/mayapuri/media/post_attachments/a523cd2416103c8d6376aa7415619c32c14cb42a59fbf7c2187fc60b0436d2ff.jpg)
आपको बता दें तीरा को 13 जनवरी को मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब तीरा के एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था तो उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।
डॉक्टर ने बताया कि इंजेक्शन नहीं लगने पर बच्ची मुश्किल से 13 महीने जिंदा रह पाती।
/mayapuri/media/post_attachments/bb99459a648e3e1422b7c7e4235438857862c0602874de7285a6b9e91d66ee17.jpeg)
मिहिर कामत ने बताया कि जब तीरा मां का दुध पीती थी तो उसका दम घुटने लगता था। शरीर में पानी की कमी होने लगती थी। एक बार कुछ सकेंड के लिए उसकी सांस भी रुक गई थी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)