पूजा बेदी ने 48 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, दूसरी बार करेंगी शादी, फोटो वायरल

author-image
By Sangya Singh
New Update
पूजा बेदी ने 48 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, दूसरी बार करेंगी शादी, फोटो वायरल

जाने माने बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी भी पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। जी हां, 48 साल की उम्र में पूजा बेदी दूसरी शादी करने जा रही हैं। पूजा ने अपनी शादी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही अपनी सगाई की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि, कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में खुद से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से शादी की थी।

पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ सगाई की है। खबरों के मुताबिक, दोनों की ये सगाई वेलेंटाइन डे के दिन हुई है। मानेक गोवा के रहने वाले हैं। बता दें कि पूजा बेदी और मानेक स्कूल फ्रेंड्स हैं। पूजा और मानेक हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल सनवार में पढ़े हैं। मानेक उनसे तीन साल सीनियर थे। मानेक कॉन्ट्रेक्टर 50 साल के हैं।

पूजा बेदी की पहली शादी साल 1994 मे फरहान फर्नीचरवाला से हुई थी। ये शादी साल 9 साल तक चली थी। दोनों ने साल 2003 में तलाक ले लिया था। इस शादी से पूजा के दो बच्चे आलिया और इब्राहिम हैं। पूजा ने कहा कि- वह अपनी बेटी आलिया फर्नीचरवाला की शूटिंग डेट्स और बेटे उमर इब्राहिम की कॉलेज की छुट्टियों के मुताबिक शादी की तारीख फिक्स करेंगी।

पूजा बेदी ने आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वो सिकंदर’ में काम किया था। इसके अलावा वो बिग बॉस के पांचवे सीजन की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने झलक दिखलाजा के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था। पूजा बेदी ‘नच बलिए 3’ की कंटेस्टेंट थीं। एक्ट्रेस होने के अलावा पूजा बेदी राइटर भी हैं।

Latest Stories