/mayapuri/media/post_banners/28cba4472f9398a343b7c54f15cad24450f22a215fc5d4df173965d73ad22dbe.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अकसर अपने सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाती है। फैंस को उनका हॉट अंदाज बेहद पसंद है।
हाल ही में पूजा हेगड़े का वीडियो सामने आया है। दरअसल पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में पूजा साउथ सुपस्टार अरविंद समेथा वीरा राघव के साथ स्विज़ लेक के किनारे साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।इस दौरान पूजा हेगड़े बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस को यह वीडियों बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें कि पूजा हेगड़े साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया में सेकेंड रनर-अप रह चुकी हैं। पूजा ने फिल्म 'मोहनजोदड़ों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म मेंउनके साथ ऋतिक रोशन थे। इसके अलावा पूजा हेगड़े जल्द ही तेल्गु फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ हीरो अल्लू अर्जुन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।