Advertisment

पूजा हेगड़े जल्द ही एक फिटनेस एप का चेहरा बनेंगी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
पूजा हेगड़े जल्द ही एक फिटनेस एप का चेहरा बनेंगी

फिटनेस अब सिर्फ मोटापा कम करने का तरीका नहीं रहा हैं। फिटनेस आज कई युवाओं के लाइफस्टाइल का हिस्सा हो चुका हैं। फिट रहने के लिए लोग आजकल अलग अलग तरीके अपनातें हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने एरियल योगा को सोशल मीडिया पर अलग अलग फोटो डालकर लोकप्रिय बनाया हैं।

Advertisment

आशुतोष गोवारीकर की पुरस्कार प्राप्त फिल्म मोहनजोदारों से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल जीत लिए थे। पूजा का काफी बड़ा फैन क्लब है। एक सूत्र के अनुसार, भारत के एक अग्रणी फिटनेस एप के प्रमुख ने पूजा को उनके एप को एन्ड्रॉस करने के लिए ऑफर दिया हैं। पूजा के रेशमी रस्सियों से लटकर एरियल योगा के फोटो से प्रभावित होकर उन्होंने यह ऑफर दिया हैं। उनके अनुसार, पूजा उनके एप का सही मायने में प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। और फिट रहने के चाहत रखने वाले सारे युवाओं को प्रभावित कर सकती हैं।

पूजा के करीबी सूत्रो के अनुसार, “पूजा को एरियल योगा नियमित रूप से करना काफी पसंद हैं। योगा के विभिन्न रूपों में विशेषज्ञता रहें ऐप ने उन्हें यह ऑफर देने से वह खूश हैं।

Advertisment
Latest Stories