/mayapuri/media/post_banners/601c685c602ef9f0992695fa46cfae649fa73a645b149e388cc0cd553bef3c0f.jpeg)
पॉपलर सिंगर जोड़ी राजन-साजन के लोकप्रिय क्लासिकल सिंगर Pandit Rajan Mishra रविवार को कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हॉर्ट अटैक भी आया था। उन्होंने 70 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गायक और संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल दहला देने वाली खबर - पद्म भूषण श्री राजन मिश्रा जी ने हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली में कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका निधन हो गया। वह बनारस घराने के एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। राजन-साजन जोड़ी के वो आधा हिस्सा थे। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ओम शांति।'
Pandit Rajan Mishra भारत के पॉपुलर क्लासिकल सिंगर थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2007 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह बनारस घराने से संबंधित थे। उन्होंने 1978 में श्रीलंका में अपना पहला संगीत कार्यक्रम दिया और उसके बाद, उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, यूएसएसआर, सिंगापुर, कतर और बांग्लादेश सहित दुनिया भर के कई देशों में प्रदर्शन किया।