शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, देखें Videos

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, देखें Videos

बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला और इसी शो की एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। ये शादी पंजाबी रिति-रिवाज से मुंबई में हुई। इससे पहले गुरुवार को प्रिंस नरूला के चंडीगढ़ स्थित घर में दोनों का मेहंदी फंक्शन हुआ था। इस शादी के वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही हैं।

शादी में दोनों बेहद क्यूट लग रहे थे। युविका ने मरून और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। वहीं, प्रिंस व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहने हुए थे। इस शादी में बिग बॉस और रोडीज के कई एक्स कंटेस्टेंट शामिल हुए। वहीं, बी टाउन से तब्बू, सोहेल खान और सुनील शेट्टी पहुंचे थे। इसके अलावा नेहा धूपिया और क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल हुए थे।

रोडीज के होस्ट और एक्टर रणविजय भी शादी में शामिल हुए। इससे पहले युविका महेंदी के फंक्शन्स में ग्रीन कलर के लहंगा-चोली में बहुत सुंदर लग रही थी। आपको बता दें कि प्रिंस नरूला बिग बॉस 12 के अलावा रोडीज 12 और अल्टीमेट रोडीज का खिताब भी जीत चुके हैं।

प्रिंस और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी। इस शो में दोनों की दोस्ती हुई थी। इस दौरान प्रिंस ने मजाक-मजाक में युविका को प्रपोज कर दिया था। युविका ने मना कर दिया था। लेकिन, युविका जल्द ही शो से बाहर हो गई थी। शो के बाद भी दोनों का अफेयर चला।

शादी में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बनेफ्शा सुनावाला, मंदाना करीमी, रोशेल राव और कीथ सिकेरा, किश्वर मर्चेंट भी पहुंचे। वहीं, रोडीज से वरुण सूद, दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे थे। इसके अलावा गुरमीत चौधरी, रश्मि देसाई उनकी वाइफ देबिना बनर्जी भी आए थे।

शादी के बाद अब प्रिंस और युविका 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन देंगे। आपको बता दें, युविका बिग बॉस के अलावा शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम में काम किया हैं।

Latest Stories