/mayapuri/media/post_banners/daabecf7cca3fd2837f3c3a7d369551beb84162c4c5e3675d35e9e617bee9973.jpg)
इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपने क्यूट और हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।लेकिन इस बार प्रिया अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। काफी समय से प्रिया को लेकर खंबरे थी की वह अपने को-एक्टर रोशन अब्दुल रहूफ को डेट कर रही हैं।दरअसल कुछ दिन पहले भी प्रिया की डेब्यू फिल्म ओरू अदार लव की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह रोशन अब्दुल को किस करते हुए नजर आ रही थीं। इस बात को लेकर प्रिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
/mayapuri/media/post_attachments/950529feac21711424a74201d435e4b6b1781e10be3c83b785e3cd9a95d0dbb0.jpg)
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया प्रकाश ने रोशन अब्दुल के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। जब प्रिया से को-एक्टर रोशन को डेट करने पर सवाल पूछा गया तो प्रिया ने कहा, यह स्वाभाविक है। जब आप पहली बार किसी किसी फिल्म में साथ काम करते हैं, तो आपको को-एक्टर का भी पूरा साथ मिलता है। जब वह भी आपकी उम्र और उसकी भी पहली फिल्म होती है। अपनी परफॉर्मेंस की चिंता किए बिना दोनों एक-दूसरे के साथ सहज और अपनी गलतियों से सबक लेते हैं। अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन एक बार सच सामने आने के बाद यह बंद हो जाती हैं। हां, मैं स्वीकार करती हूं कि हम एक डिमांड कपल हैं। लेकिन ऑनस्क्रीन पर सबसे ज्यादा था। फिल्म में हमारी जोड़ी को खूब अटेंशन मिली, जिसके कारण चर्चा होने लगी। हमारी लाइफ का हिस्सा अफवाहें भी हैं। मैं अपना काम पूरी शिद्दत और ईमानदारी से कर रही हूं और बाकि चीजें दर्शकों पर छोड़ी हुई हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/2dc3211df2f353579b6228172d003f9b0a1fcf0a39283c30f7fd11ef7e43efb2.jpg)
बता दें कि प्रिया प्रकाश साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में नाम नंबर वन पर है। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिया ने रोशन के साथ फिल्म 'ओरु अदार लव' से डेब्यू किया है। प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म श्रीदेवी बंगलो से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसके वजह से प्रिया विवादों में आ गई थी। दरअसल फिल्म के विषय को श्रीदेवी की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि निर्देशक का कहना है कि फिल्म श्रीदेवी से जुड़ी हुई नहीं है। फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भी भेजा है।
/mayapuri/media/post_attachments/c68c9a8b0c5013ec85d1511de34eb793488b223347f7f63404a14e99140b8f93.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/316e5b9204fac56e631919495587d397791c9ebc4bb6d8fe77077d6de80a9414.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)