बेरोजगार है नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वॉरियर

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
बेरोजगार है नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वॉरियर

अपनी आंख मारने की अदा से एक दिन में नेशनल क्रश बनी प्रिया प्रकाश वॉरियर आज एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई नही जानता हो। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका हर वीडियो वायरल हो जाता है। प्रिया की इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए क्या आपको लगता है की उनके पास काम की कमी होगी लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है और प्रिया बेरोजगार है।

जी हां ऐसा हम नही बल्कि प्रिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर करते हुए खुद को बेरोजगार बताया है। प्रिया ने अपनी फिल्म 'ओरू अदार लव' के को- स्टार रोशन अब्दुल रउफ के साथ एक फोटो शेयर करते हुए खुद को जॉबलेस बताया है।

फोटो में प्रिया और रोशन क्यूट पोज देते हुए दिख रहे हैं। प्रिया के हाथों में रेड रोज है और फोटो का बैकग्राउंड भी रोमांटिक नजर आ रहा है। इसमें प्रिया यलो और व्हाइट, जबकि रोशन रेड टी-शर्ट और डेनिम में दिख रहे हैं। फोटो के साथ प्रिया ने लिखा- जब आप बेरोगजार घूम रहे हों, लेकिन फिर भी कोई ऐसा, जो हमेशा तुम्हारे साथ पोज देने और फोटो खिंचाने के लिए तैयार रहे।

रणवीर सिंह के साथ करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

खैर प्रिया की इस पोस्ट का क्या मतलब है ये तो वही जाने लेकिन प्रिया के रातों रात स्टार बनने के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आई थी की वो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नही। वही खबरें थी की प्रिया अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 8 लाख रुपए तक चार्ज करती है। ऐसे में प्रिया खुद को जॉबलेस बता रही हैं, यह समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। बता दें की कि इंस्टाग्राम पर प्रिया के 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

Latest Stories