प्रिया प्रकाश ने अपने को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ शेयर की तस्वीरें साफ दिखा रोमांटिक अंदाज

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रिया प्रकाश ने अपने को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ शेयर की तस्वीरें साफ दिखा रोमांटिक अंदाज

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपने क्यूट  अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। लोगों को  उनका लुक बेहद पसंद है।  प्रिया की तस्वीरें  हमेशा सोशल मीडिया  पर   वायरल हो ती रहती है।

 हाल ही  में एक बार फिर प्रिया की कुछ तस्वीरें सामने आई है।  दरअसल प्रिया ने अपेन  इंस्टा पर अपनी  कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों वह अपने को स्टार रोशन अब्दुल के साथ दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेली दिख रही हैं। इस दौरान प्रिया ब्राउन कलर की ड्रेस पहने खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रोशन शर्ट औऱ जींस पहने कूल लुक में दिखे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए दिख रहे हैं। कुछ घंटो पहले शेयर की इस तस्वीर को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म श्रीदेवी बंगलॉ से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। जिसके बाद प्रिया विवादों में आ गए हैं। फिल्म के विषय को श्रीदेवी की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि निर्देशक का कहना है कि फिल्म श्रीदेवी से जुड़ी हुई नहीं है। फिल्म को रिलीज से रोकने के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भी भेजा है।

बता दें कि प्रिया प्रकाश साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में नाम नंबर वन पर है। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिया ने रोशन के साथ फिल्म 'ओरु अदार लव' से डेब्यू किया है।

Latest Stories