कौन हैं मां आनंद शीला जिनकी बायोपिक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra as Sheela)

author-image
By Pooja Chowdhary
कौन हैं मां आनंद शीला जिनकी बायोपिक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra as Sheela)
New Update

अमेजन स्टूडियोज़ की अगली फिल्म शीला में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra as Sheela)

प्रियंका चोपड़ा जोनस के अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया गया है। अब वो अमेजन स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘शीला’ में नजर आएंगी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा मां आनंद शीला(Priyanka Chopra as Sheela) का रोल निभाती नज़र आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स की डॉक्यूसीरीज ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ से चर्चा बंटोरने वाली मां आनंद शीला 1981 से 1985 के बीत आध्यात्मिक गुरु रजनीश यानि ओशो की निजी सचिव थीं। और बाद में रजनीश पर जानलेवा हमले, आगजनी, फोन टैपिंग और बड़े पैमाने पर लोगों को ज़हर देने के आरोप में उन्हे 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी। मां आनंद शीला की बायोपिक(Maa Anand Sheela Biopic) में प्रियंका ऐसा ही किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं।





मां आनंद शीला पर 1984 में लगे थे गंभीर आरोप(Maa Anand Sheela Controversy)

1984 से पहले मां आनंद शीला अमेरिका स्थित ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम का प्रबंधन करती थीं। वो आध्यात्मिक सलाहकार थीं। लेकिन 1984 में उन पर रजनीश पर जैविक हमले की मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोप लगे और वो सुर्खियों में आ गई। इस हमले के बाद वो यूरोप चली गई थीं। इस दौरान उन पर आगजनी, फोन टैपिंग, हत्या के प्रयास और बड़े पैमाने पर लोगों को जहर देने के आरोप भी थे। बाद में उन्होंने हत्या के प्रयास और हमले में अपनी भूमिका का गुनाह भी कबूल कर लिया जिसके लिए उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। प्रियंका चोपड़ा इन्ही मां आनंद शीला का किरदार(Priyanka Chopra as Sheela) अब बड़े पर्दे पर निभाती हुई नजर आएंगी।

बैरी लेविंसन करेंगे शीला का निर्देशन

आपको बता दें कि इस फिल्म को ‘रेन मैन’ के निर्देशक बैरी लेविंसन डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा निक यारबॉरो ने लिखी है। वहीं विशेष बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और लेविंसन की बाल्टीमोर पिक्चर्स के साथ-साथ परमुट प्रेजेंटेशंस के डेविड परमुट एवं जेसन सॉसनॉफ के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगी। वही इस फिल्म में वो मां आनंद शीला(Priyanka Chopra as Sheela) का किरदार भी निभाएंगी।





आखिरी बार स्काई इज़ पिंक में आई थीं नज़र

आपको बता दें कि आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा स्काई इज़ पिंक नाम की बॉलीवुड फिल्म में नज़र आई थीं। जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीन नज़र आई थीं। फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं इस फिल्म के बाद ज़ायरी वसीन ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविद कर दिया है। लेकिन अब प्रियंका के नए प्रोजेक्ट का खुलासा हो गया है। वो शीला में मां आनंद शीला का किरदार(Priyanka Chopra as Sheela) निभाने जा रही हैं।

और पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, जानें Instagram पोस्ट से कितनी कमाई करते हैं स्टार्स ?

#Priyanka Chopra #Amazon #Priyanka Chopra Jonas #bollywood latest updates #Maa Anand Sheela Biopic #Maa Anand Sheela Controversy #Maa Anand Sheela Story #Osho #Priyanka Chopra as Sheela #Priyanka Chopra in Biopic of Maa Anand Sheela #Priyanka Chopra in Sheela #Priyanka Chopra Next Movie #Rajnees
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe