Advertisment

विरुष्का और दीपवीर के तरह ही प्रियंका और निक को मिला नया नाम

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
विरुष्का और दीपवीर के तरह ही प्रियंका और निक को मिला नया नाम

बॉलीवुड ने जब भी कोई जोड़ी बनती है तो उसके सबसे पहले उनके नाम को मिला कर एक नाम दिया जाता है यह चलन सैफ अली खान और करीना कपूर खान से शुरू हुआ था दोनों को सैफीना कहना पसंद करते हैं,  वैसे ही अनुष्का और विराट को ‘विरुष्का’, दीपिका रणवीर को ‘दीपवीर या रणदीप’, रणबीर और आलिया का ‘रालिया’ वैसे ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को भी कई नाम दिए हैं, लेकिन प्रियंका को सबसे अच्छा नाम 'प्रिक' लगता है।

प्रियंका को प्रिक पसंद है

Advertisment

इस बात का खुलासा निक ने ही किया है। निक ने शुक्रवार रात को 'द टुनाइट शो' में हिस्सा लिया था। ऑडियंस में प्रियंका भी मौजूद थीं। जब शो के होस्ट फैलन ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई सेलिब्रिटी निकनेम भी है तो निक ने कहा कि प्रियंका को प्रिक पसंद है। निक ने शो में कहा, 'मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में बताया।'

आपको बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी प्रियंका के मुंबई वाले घर में हुई थी। रोका सेरेमनी में निक और प्रियंका के परिवार वालों के अलावा प्रियंका के कुछ करीबी भी शामिल हुए थे, जिसमें परिणीति चोपड़ा, अर्पिता खान शर्मा, अनुषा दांडेकर, सृष्टि आर्या बहल का नाम आता है। शाम को प्रियंका ने अपने घर में छोटी सी पार्टी भी रखी थी, जिसमें भी कुछ लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक इस साल सितंबर या अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।

Advertisment
Latest Stories