सिगरेट पीने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने किया ‘एल्कोहल ब्रांड’ का एड, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

author-image
By Sangya Singh
New Update
सिगरेट पीने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने किया ‘एल्कोहल ब्रांड’ का एड, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आई थीं। उस दौरान यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। वहीं, अब एक बार फिर से प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में प्रियंका एक एल्कोहल ब्रांड का एड करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें प्रियंका की जिंदगी के कई शेड्स नजर आ रहे हैं। ये वीडियो प्रियंका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

प्रियंका वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।'

प्रियंका के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।' एक और लिखा- मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।' तीसरे ने लिखा- 'दारू बेचने के लिए इतना सूतियापा'

बता दें कि शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'

वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।'

Latest Stories