/mayapuri/media/post_banners/1d613c1c09d4149a48b9ee2a4dcb64108ef824b949ebc7a571f07483a64cae51.jpg)
अपनी शादी के काफी दिनों पहले से ही प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सुर्खियों में छाए हुए हैं। शादी के बाद भी आए दिन प्रियंका और निक की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। शादी होने के बाद प्रियंका फिर से अपने काम में बिजी हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका और निक ने साथ में एक इवेंट अटेंड किया। जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/f4710cf94412992358806192f6d78bd1cdc7a0221b890d8adfecac4d6a4be460.jpg)
दरअसल, शुक्रवार को प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं। ज़ाहिर है शादी के बाद प्रियंका अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुटी हैं। इस दौरान निक जोनास के साथ प्रियंका कैमरे में कैद हुईं। प्रियंका इस मॉडर्न लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/e3b0192e697efc456aa644f0aa20f75d9e7dc65c8d1c1058de1542ec67a3e3b5.jpg)
गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बड़े ही धूमधाम से शादी की। इस शादी में मुकेश अंबानी अपने परिवार संग पहुंचे थे। उसके बाद प्रियंका ने दिल्ली में एक वेडिंग रिसेप्शन का भी आयोजन किया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
/mayapuri/media/post_attachments/29c85541670255322292003f25813cfbbe4af13091acfe833fe8531ec336536c.jpg)
इस इवेंट में जब प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे तो वहां मौजूद तमाम लोगों में इस न्यूलीवेड कपल के लिए ज़बरदस्त क्रेज़ दिखा। प्रियंका और निक ने इस दौरान फोटोग्राफरों को भी एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। इन तस्वीरों में आप प्रियंका और निक की ज़बरदस्त केमिस्ट्री देख सकते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/7bac7962176760cc3dccf4c7a546e98a0deff50af42b59d91b117470c3f4ba09.jpg)
प्रियंका और निक जिस तरह से एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, इससे समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है। आपको बता दें, इस इवेंट में प्रियंका को एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में आमंत्रित किया गया था। खबर है कि दोनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में शामिल होने उदयपुर जा रहे हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)