/mayapuri/media/post_banners/503a92c8aad1f3247e2e4cc5815145d5279922255d2212d15b627823c5c50e82.jpg)
बॉलीवुड हॉलीवुड की मशहूर स्टार प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर हाल ही मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन दिया। जिसमे फिल्म इंडस्ट्री से जुडी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत ली। हालांकि उनका यह मुंबई रिसेप्शन भी उनकी शादी की तरह ख़ूब चर्चा बटोर रहा है।
इस रिसेप्शन से जुडी चर्चा की वजह सलमान खान बताए जा रहे हैं। जो पिछली सारी बातें भुलाकर प्रियंका और निक को शादी की बधाई देने पहुंचे। जी हां सलमान ने प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल होकर प्रियंका के साथ दुश्मनी की तमाम ख़बरों को झुठला दिया हैं।
बतादे उनके बिच की दुश्मनी की वजह प्रियंका का सलमान की फिल्म में काम करने से मना कर देना था। प्रियंका ने जब सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' छोड़ी थी तो ऐसी ख़बरें आयीं कि सलमान के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गये हैं। उस समय माना जा रहा था कि प्रियंका ने एक हॉलीवुड फ़िल्म के लिए 'भारत' छोड़ी है। यह भी कयास लगाये जा रहे थे कि प्रियंका, निक से शादी कर रही हैं, इसलिए 'भारत' को बाय बोला है।
हालांकि सलमान ने कभी प्रियंका के इस फ़ैसले पर नाराज़गी नहीं जताई, बल्कि उन्हें हॉलीवुड में बेहतर करियर के लिए बधाई दी। लेकिन इसके बाद भी दोनों के बिच आपसी तकरार की खबर मीडिया में गर्म रही। बहरहाल, मुंबई रिसेप्शन में सलमान ने शामिल होकर रही-सही शंकाओं को भी ख़त्म कर दिया था।
बताया जा रहा हैं कि प्रियंका अपनी इस रिसेप्शन पार्टी के बाद स्पेशलि सलमान के घर निक के साथ पहुंची। सलमान के घर पहुँचने की वजह रिसेप्शन पार्टी में सलमान के परिवार का शामिल न हो पाना थी, जिसके चलते प्रियंका निक के साथ खुद उनके परिवार से मिलने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स स्थित घर पहुंची।
ख़ैर अब दोनों ने एक दुसरे की तरफ अपना कदम बड़ा कर अपनी दोस्ती सबको दिखा दी हैं।