/mayapuri/media/post_banners/a877a7d0b73164d372d925fc5f1c7dfdc05af5acc70d407e8a581c26642901e8.jpeg)
प्रियंका और निक की मेहंदी सेरेमनी के बाद अब उनकी संगीत सेरेमनी की भी कई फोटोज सामने और वीडियोज सामने आए हैं। प्रियंका और निक की ये संगीत सेरेमनी किसी ग्रैंड फंक्शन से कम नहीं थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से देसी गर्ल के अंदाज में नजर आईं।
प्रियंका और निक की संगीत सेरेमनी बेहद बधमाकेदार औऱ जबरदस्त म्यूजिकल नाइट थी। इसमें प्रियंका , निक के अलावा बहन परिणीति चोपड़ा और भाई जो जोनस ने भी मस्त परफॉर्मेंस दी। निक ने देसी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस दिया। इसके अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी खास परफॉर्मेंस दी। ये संगीत सेरेमनी ब्लैक-गोल्डन एंड सिल्वर थीम पर हुई। नीले रंग की शेरवानी में निक किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे।
खबरों के मुताबिक, इस सेरेमनी में निक और प्रियंका ने गल्ला गुड़िया गाने पर डांस किया। संगीत सेरेमनी में सनम बैंड और मानसी स्कॉट ने भी परफॉर्म किया। खबर है कि इस संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने करियोग्राफ किया