प्रियंका और निक की शादी की कुछ और अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका और निक की शादी की कुछ और अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में दो रीतियों से शादी की थी जिसके बाद दोनों शॉर्ट हनीमून पर गए थे। प्रियंका और निक की शादी के 16 दिन बाद अब पार्टी की कुछ और अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसे शायद ही अबतक आप लोगों ने देखा होगा।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शादी 1 और 2 दिसंबर को थी। 2 दिसंबर को शादी करने के बाद इन दोनों ने जोधपुर में ही एक शानदार पार्टी की थी। इस शानदार पार्टी की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपडा़ अपने कुछ दोस्तों और फैशन डिजाइनर सब्यसाची के साथ पोज देते हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है जिसके साथ दुपट्टा कैरी किया है। साथ में मांग टीका और गले में हार उन पर काफी जंच रहा है।

प्रियंका के बगल में सब्यसाची खड़े हुए हैं जो सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ जवाहर कट जैकेट पहने हुए हैं। वहीं कुछ और तस्वीरों में प्रियंका कुछ और दोस्तों के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Stories