Advertisment

मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग के बाद, रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Sangya Singh
New Update
मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग के बाद, रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में नजर आई प्रियंका चोपड़ा

मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शाही शादी इन दिनों सुर्खियों में छाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जहां 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग में पर्पल ड्रेस में नजर आईं, वहीं शाम को रिसेप्शन में उन्होंने ​क्रिश्चियन डायोर का शिमरी ऑफ शोल्डर गाउन पहना। रॉयल वोडिंग में पहुंची प्रियंका कुछ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ड्रीम गर्ल जैसी लग रही हैं।

प्रियंका, मेगन मार्केल की बहुत अच्छी दोस्त हैं और इसलिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो इस शादी में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं।

रॉयल वेडिंग के लिए प्रियंका ने लैवेंडर विवियन वेस्टवुड स्कर्ट और ब्लेजर पहनी थी। इसमें सबसे खूबसूरत थी प्रियंका की हैट।

वहीं रिसेप्शन में उनका लुक बिल्कुल डिफरेंट था। वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका ने डायोर का शिमरी गोल्ड गाउन पहना था। ऐससरीज प्रियंका ने कम ही रखी थी। अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने स्टेटमेंट डैंगलर्स पहने थे।

प्रियंका ने अपनी दोस्त मेगन के लिए एक भावुक मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी ऐसा होता है कि वक्त ठहर जाता है। ऐसा आज हुआ। मेरी दोस्त तुम प्यार और सुंदरता की एक मिसाल हो। इस शादी में तुम दोनों का किया गया हर चुनाव इतिहास में दर्ज होगा। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये तुम्हारी शादी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि ये अद्भुत शादी उम्मीद और बदलाव का संकेत भी है। इन दोनों ही चीजों की दुनिया को बेहद जरूरत है। शुक्रिया सभी अच्छी और खूबसूरत चीजों का जीवंत उदाहरण बनने के लिए। तुम दोनों का ये मिलन और प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं और भावुक भी। मेरी तरफ से तुम दोनों को ढेर सारा प्यार, खुशी और जीवन भर के साथ की दुआएं।'

Advertisment
Latest Stories