निक जोनास के साथ शादी की तैयारी की खबरों ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया सबसे चर्चित सेलिब्रेटी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
निक जोनास के साथ शादी की तैयारी की खबरों ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया सबसे चर्चित सेलिब्रेटी

पिछले कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर भारतीय मीडिया में कई खबरें आ रहीं हैं। इंटरनेशनल सिंगर निक जोनास के साथ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की हो रही शादी को लेकर प्रिंट मीडिया में काफी खबरें छपने की वजह से स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर न्यूजप्रींट मीडिया में प्रियंका सबसे चर्चित अभिनेत्री बन गयी हैं।

निकयांका की शादी में कौन-कौन शरीक होगा। शादी कहां होंगी, दुल्हा-दुल्हन कौन से डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे, ऐसी कई खबरें हर भारतीय अखबार में पिछले एक हफ्तें से लगातार छप रहीं हैं। जिसकी वजह से पिछले हफ्तें मीडिया में चर्चित रहीं दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका और निक की शादी की सबसे अधिक चर्चा में है। इसी वजह से पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर रही प्रियंका अचानक से लोकप्रियता में शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी हैं।

यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल बताते हैं, 'निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा दोनों की वैश्विक लोकप्रियता है। इसलिए समाचार जगत में दीपिका-रणवीर से भी ज्यादा निकयांका को ज्यादा कवरेज मिल रहा हैं। प्रियंका की रॉयल वेडिंग और हर दिन इस बारें में आनेवाली नयी खबरें प्रियंका को शीर्ष स्थान पर लेकर गयी। '

अश्वनी कौल जानकारी देते हुए कहते हैं,' 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से यह रैंकिंग उपलब्ध होती हैं। यह नंबर फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, वायरल न्यूज, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सैकड़ों स्रोतों से उठाए गए हैं और फिर कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में सहायता करते हैं। जिससे बॉलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं”