/mayapuri/media/post_banners/d6370cc7b9048b6caf912cf0f596366ff1f0a93d932f527ecc7b91387cd330d9.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने बीते 18 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन मियामी में हुआ था। प्रियंका के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने इस मौके को खास बनाने के लिए बहुत ही शानदार मल्टीलेयर्ड केक का इंतजाम किया था। बर्थडे पर प्रियंका ने रेड शिमरी गाउन के साथ सिंदूर लगाकर सबका दिल जीत लिया था।
/mayapuri/media/post_attachments/5946fd8931862080f6c8d4edeb941aca31dbcc4b640b2a903fcc8b911783d872.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/c26d2aaa349b04d08f7c15326287a8ef147377490fcefa09041c0e95f9386a95.jpg)
प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। अब प्रियंका के जन्मदिन के 12 दिन बाद उस मल्टीलेयर्ड केक को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि प्रियंका के इस मल्टीलेयर्ड केक की कीमत थी 3.45 लाख रु थी। प्रियंका बर्थ-डे पर जिस केक को काटते हुए नजर आई थीं उसकी कीमत 5,000 USD यानि तकरीबन 3,45,000 रु. थी।
/mayapuri/media/post_attachments/8309718e7880c5afe27f6f07adf74a903be555f37161dcb722ebad60a922a8fc.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2d187f28a7dd6e35fb62d674acce045141599decc7f0ae250dd64335f50682ab.jpg)
बता दें कि यह केक मियामी की ही एक बेकरी ने डिजाइन किया था। खबरों के मुताबिक, इस केक को मायामी की डिवाइन डेविकेसीज केक्स ने बनाया है। उनके मुताबिक इस केक का ऑर्डर निक जोनस ने दिया था और यह निक का ही आइडिया था कि केक को रेड और गोल्ड में बनाया जाए। खबरों की मानें, तो प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे केक को आखिरी समय पर ऑर्डर किया गया था। इसे बनाने और फाइनल टच देने में 24 घंटे लगे।
/mayapuri/media/post_attachments/b0ed31e7570c83610b531defdf7f30e18dcc72c7d62260193d2b3d232cc522ac.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/245463b772a6ceb9e17dcf3c595bd0f6b54bb2f1999d1adcaf8dbaaa528cec8c.jpg)
वर्कफ्रंट की बात करें तो अब प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज पिंक में दिखेंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने का चुका है। द स्काई इज पिंक का आने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर रखा जाएगा।
/mayapuri/media/post_attachments/615258ab43fbb71c8e9a1e84f0d81881f1609bc9e2b52781a014fa16f1589e19.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2860b79dbc8d5bb00ab1844e892954be13d2d99b9c83c0d408a45af81d7fd422.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)