प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के लिए कराया हॉट फोटोशूट, शेयर की तस्वीरें (Priyanka Chopra Bold Photoshoot)

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन के लिए कराया हॉट फोटोशूट, शेयर की तस्वीरें (Priyanka Chopra Bold Photoshoot)

मैगजीन के लिए प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड फोटोशूट (Priyanka Chopra Bold Photoshoot)

Priyanka Chopra Bold Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाईं रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपनी स्पेशल फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने हार्पर बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट (Priyanka Chopra Bold Photoshoot) कराया है, जिसमें प्रियंका काफी हॉट लग रही हैं।

हार्पर बाज़ार मैगजीन के लिए प्रियंका चोपड़ा का ये फोटोशूट YuTsai ने किया है। उनका मेकअप रिचेल गुडविन ने किया है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा का जो हेयर स्टाइल दिखा रहा है, उसे Bridget Brager ने बनाया है।

प्रियंका का हॉट अंदाज़ (Priyanka Chopra Bold Photoshoot)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस फोटोशूट में बेहद हॉट पोज दिए हैं। उनकी इन फोटोज़ को फैंस बहुत पसंद कर रह हैं और फोटो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा बाजार मैगजीन के कवर पर काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनका सेक्सी अंदाज़ हर किसी का ध्यान खींच रहै है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने स्टाइल और फैशन सेंस से प्रियंका चोपड़ा लोगों को हैरान कर देती हैं। वो इंडियन से वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट में स्टनिंग लगती हैं।

'द व्हाइट टाइगर' में दिखेंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नज़र आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग के लिए कुछ दिनों पहले प्रियंका भारत आईं थीं। आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की केमेस्ट्री को लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: जब अक्षय कुमार ने अपना बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इस सुपरस्टार को दे दिया था (Akshay Kumar on Aamir)

Latest Stories