/mayapuri/media/post_banners/e73e42698edd7e02e4e5cf19b17bc3ac32b708154192519bb3e57c3ee074b3e8.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद पहली बार 18 जुलाई को मियामी में पूरी फैमिली के साथ अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर प्रियंका की फैमिली ने एक बड़ी पार्टी रखी। पार्टी में निक जोनस के अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी बहन ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुईं। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ बर्थडे की एक फोटो शेयर की है।
वहीं, इस पार्टी से प्रियंका का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने 'हाई हील्स रेड ड्रेस' गाने पर डांस किया है। गाने को मैच करते हुए प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस और हाई हील्स पहने हैं। इस वीडियो में प्रियंका फनी अंदाज में डांस कर रही हैं।
प्रियंका के बर्थडे पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। निक जोनस ने प्रियंका की पिंक साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया। सोफी टर्नर, जो जोनस, डेनिएल जोनस ने भी प्रियंका को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका को विश किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदार में हैं।
आप भी देखिए प्रियंका की बर्थडे पार्टी की कुछ खास तस्वीरें-
/mayapuri/media/post_attachments/f6cedff0a7b3839b0be5af819dd672b45f91d89fcab8580f357358937d8e990b.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/620bf033ced60296ce28e2ef2e0eea3cc37e5da4117457580d841b9fc126ef93.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/98d504a1ca6f058c291a393b4fe53618fb2e81df74540e68ccd94ad04ba6f0a2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/61bf2b4ad7bd82a337ba95720d81ba4d857823e3e80bbc9d202de10ab29250e1.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/01c9760ccaeb64280002287cf7ba4cf29339222b0e89666667a10f63cf0c7e59.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/d7f229d23cf9f77c211aeffe4fbcd659c30db593b578dc2fd912940120832114.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/24c0a5dd9ee58022df567970052c969e8b60c77b94506f9987c74f49e7cd5cbc.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/f1f2d1ea14a1f02eb4c1d3141177763a2c65afe347b462948a7eb51c4dd29fb3.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/e6a7afd59163929625590cea6bbca7819818df88f70bee160c77152fd0a217a8.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/f348ffed6e3990bf2d7ef6fcbe2bfbe86862344dfaee3e7f52ebfe019dc58b0c.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/93da0f581a98c37450e9207fef8c6c772d535fe34af2d766cbbf31834d12d1fd.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)