मेहरानगढ़ फोर्ट में नहीं उम्मैद भवन पैलेस में होगी प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी, जानिए वजह

author-image
By Sangya Singh
New Update
मेहरानगढ़ फोर्ट में नहीं उम्मैद भवन पैलेस में होगी प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी, जानिए वजह

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब फैंस को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का इंतजार है। प्रियंका और निक की सगाई के बाद से ही उनकी शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। प्रियंका चोपड़ा की शानदार शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है। इसे साल की सबसे बड़ी शादी भी कहा जा रहा है। इसके लिए प्रियंका और उनके होने वाले पति निक 29 नवंबर को जोधपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनके कई देसी विदेशी मेहमान दोस्त रिश्तेदार भी होंगे।

शादी की लोकेशन इसकी खासियत तो है ही साथ ही इसमें शामिल होने वाले देसी विदेशी मेहमान भी इसे खास बनाने वाले हैं। कह सकते हैं की विदेशी मेहमानों पर देसी रंग चढ़ने वाला है। वहीं, अब खबर है कि प्रियंका ने अपनी संगीत सेरेमनी के वेन्यू में कुछ बदलाव किया है। आपको बता दें, कि प्रियंका की संगीत सेरेमनी अब मेहरानगढ़ फोर्ट में नहीं बल्कि उम्मैद भवन पैलेस में होगी। पहले खबर थी कि संगीत सेरेमनी मेहरानगढ़ फोर्ट में होगी।

आपको बता दें, कि संगीत सेरेमनी के वेन्यू में ये बदलाव सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया है। जहां एक तरफ प्रियंका के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जोधपुर के उम्मेद भवन में भी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 30 नवंबर को उम्मेद भवन पैलेस में मेहंदी की रस्म होगी। इस रस्म के लिए सबको देश भर में प्रसिद्ध पाली जिले के सोजत कस्बे की मेहंदी लगाई जाएगी।

1 दिसंबर को उम्मैद भवन में महिला संगीत का कार्यक्रम है इसमें कई नामी गिरामी कलाकार और एक्टर शामिल होंगे 2 दिसंबर को फेरे होंगे साथ ही 3 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। खबर है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी के मेहमानों को खासतौर से मारवाड़ के स्पेशल व्यंजन और ट्रेडिशन की झलक दिखाने के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं इसके अलावा राजसी ठाट बाट भी क्रिएट किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि सगाई की ही तरह संगीत सेरेमनी की रस्म को प्राइवेट रखा जाएगा। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वो अपने बेटी की शादी पारंपरिक तरीके से करना चाहती हैं। शायद इसलिए ही उन्होंने शादी की रस्मों के लिए जोधपुर जैसी जगह का चुनाव किया।

Latest Stories