/mayapuri/media/post_banners/14b5d416ea40c096234894d518719938eb964a2a7ca18d1a677a059881f26472.jpg)
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार प्रियंका जिस वजह से चर्चा में हैं, उस बात को सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस बार प्रियंका ने अपनी फीस की वजह से सबको शॉक्ड कर दिया है।
1 मिनट एक करोड़
दरअसल, प्रियंका सिने अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आ रही हैं। इस अवॉर्ड के लिए प्रियंका ने जितनी फीस की डिमांड की है, वो सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा। प्रियंका ने एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए एक करोड़ रुपए की डिमांड की है। अवॉर्ड शो में 5 मिनट परफॉर्म करने के लिए वो 5 करोड़ रुपए लेंगी।
खबरों के मुताबिक ,जी सिने अवॉर्ड में वो 19 दिसंबर को हिस्सा लेने आएंगी। इसका प्रसारण टीवी पर न्यू ईयर के मौके पर किया जाएगा। फिलहाल प्रियंका की फीस सुनकर तो यही लगता है कि इस समय बॉलीवुड में अगर कोई सबसे महंगी ऐक्ट्रेस है, तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा।