/mayapuri/media/post_banners/b2a98289e5c796da5088b59c490e55b70d90853d22ea58c2498e3c3e2ab80fbd.png)
Priyanka Chopra On Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर ली है. ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है. इस सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. बुधवार, 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी खुशी शेयर की और इसरो (ISRO)की टीम को चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी.
प्रियंका चोपड़ा ने इसरो को दी बधाई
/mayapuri/media/post_attachments/6544edf809ec13da301d4113cb5936954f81437b5879771b6ba205ff1185af39.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "भारत चंद्रमा पर है. #गर्व है. चंद्रयान 2 को इतना सफल बनाने के लिए @ISRO के प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई". बता दें बुधवार, 23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद, चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की धूल के शांत होने का इंतजार किया और प्रज्ञान रोवर को बाहर निकालना शुरू कर दिया. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद लैंडिंग हुई.
प्रियंका चोपड़ा ने गदर 2 के लिए अनिल शर्मा को दी थी बधाई
https://www.instagram.com/p/CwNneT7IfhS/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अनिल शर्मा को उनकी नवीनतम फिल्म गदर 2 की सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने इस मौके पर उन्हें एक हाथ से लिखा पत्र और फूल भेजे. अनिल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा "आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद @priyankachopra और @nickjonas. इसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया #Gadar2". वहीं प्रियंका ने अपने पत्र में लिखा, “प्रिय अनिल सर, गदर 2 की सुपर सफलता पर बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! बहुत सारा प्यार, प्रियंका और निक”.
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
/mayapuri/media/post_attachments/c2e25f4a31abeab6ce63ecff17d38e13456e8ec7a09f84330f0c90340b6c66c5.jpg)
प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में प्राइम वीडियो के सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा गया . इसके बाद, उनकी एक और हॉलीवुड फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. वह जल्द ही एक्शन फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में नजर आएंगी जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)