Met Gala 2018: दीपिका और प्रियंका के Stunning Look पर टिकी रह गईं सबकी निगाहें

author-image
By Sangya Singh
New Update
Met Gala 2018: दीपिका और प्रियंका के Stunning Look पर टिकी रह गईं सबकी निगाहें

मेट गाला में इस बार बेहद अजीबोगरीब किस्म के ड्रेसेस में सेलेब्रेटीज नजर आए क्योंकि इस बार का थीम देवी और देवताओं से जुड़ा था। आपको बता दें, जिस तरह से देवी और देवता कपड़े पहनते थे, उसी तरह से इस बार यहां पहुंचे सेलेब भी नजर आए। इस मौके पर बॉलीवुड़ की दो सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बेहद ही खास अंदाज में नजर आईं। जिनपर सभी की निगाहें टिकी रह गईं थी।

इस तरह के ड्रेसेस में आपने पहले कभी भी प्रियंका को नहीं देखा होगा। इस मेट में हर साल कोई ना कोई अलग थीम होता है जिसमें सभी स्टार्स को उसी तरह के कपड़े पहनकर इस मेट में भाग लेना होता है। इस मेट में बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने भाग लिया था।

बता दें कि इस मौके भारतीय सुंदरता छाई रही जिसमें प्रियंका और दीपिका पादुकोण काफी अलग तरह की ड्रेस में नजर आई और प्रियंका ने तो पूरा देवी वाला लुक ले रखा था जो कि आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

दीपिका पादुकोण ने इस महफिल में रंग जमा दिया और उनकी ड्रेस तो काफी कमाल की लग रही थी। दीपिका पादुकोण का अंदाज काफी अलग था जो कि लोगो को बेहद पसंद आ रहा था और उनपर निगाहें रुकी हुई थी। दीपिका पादुकोण ने काफी पोज भी दिए और उनके इस अंदाज को लोगों के द्वारा सराहा भी गया। दीपिका पादुकोण का लुक आपको दीवाना बना देगा जिसको आप इस तस्वीर से देख सकते है और भी तस्वीरें जो कि काफी खूबसूरत है।

वहीं गाला में प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज तो कातिलाना लग रहा था और पूरे स्टार्स में वो काफी अलग लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा का ड्रेस स्टाइल चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने उनको खूब सराहा। प्रियंका चोपड़ा ने भी काफी पोज दिए और अपनी इस ड्रेस नें वो काफी अलग लग रही थी। गाला मेट 2018 का थीम देवी और देवताओं वाला पहनावा के ऊपर था जिसमें प्रियंका बाजी मार ली।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook,

?lang=en'>Twitter और

Latest Stories