प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ की करोड़ों डॉलर की डील, 2 साल तक करेंगी काम

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ की करोड़ों डॉलर की डील, 2 साल तक करेंगी काम

प्रियंका एंटरटेनमेंट की दुनिया में कुछ नया काम करने जा रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव कहती हैं। वहीं, अब एक नई वजह से प्रियंका चोपड़ा खबरों में आ गईं हैं। दरअसल, अब वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में कुछ नया काम करने जा रही हैं। दरअसल, अब प्रियंका वैश्विक स्तर पर टीवी की दुनिया में जल्दी ही देसी कंटेट शुरू करने का फैसला कर चुकी हैं, इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' भी साइन कर ली है।

मैं नए आइडिया ढूंढ़ने के लिए प्रयास करती रहती हूं

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ हुई अपनी इस डील की जानकारी खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है। ये हमेशा मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का DNA रहा है और एक स्टोरीटेलर के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने के लिए प्रयास करती रहती हूं, जो केवल मनोंरजन ना करे बल्कि सबसे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोलना और उनके विचारों को एक नया नजरिया देना है’।

मैं इसे हासिल करने के अपने रास्ते पर हूं

प्रियंका ने आगे कहा, ‘अपने 20 साल के करियर में, 60 फिल्में करने के बाद, मुझे लगता है कि मैं इसे हासिल करने के अपने रास्ते पर हूं।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनके फैंस ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से प्रियंका इन दिनों अपने पति और सिंगर निक जोनास के साथ अपने घर में ही है।

ये भी पढ़ें- आदित्य रॉय कपूर ने इस अजीब वजह से छोड़ी मोहित सूरी की एक विलेन-2

Latest Stories