Advertisment

गोल्ड से बना प्रियंका चोपड़ा का इंगेजमेंट केक, जानकर हैरान हो जाएंगे आप ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
गोल्ड से बना प्रियंका चोपड़ा का इंगेजमेंट केक, जानकर हैरान हो जाएंगे आप ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी और इंगेजमेंट पार्टी इन दिनों सभी के लिए चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट पार्टी में एक खास चीज ऐसी भी रही जिसके बारे में शायद अब तक बहुत कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी के लिए बने खास केक की।

Advertisment

24k गोल्ड की पत्तियों से सजा केक

प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी के लिए जो केक आया था उसका वजन था 15 किलो, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने की बात ये है कि ये केक 24 कैरेट गोल्ड की पत्तियों से सजाया गया था। बेरी और पिंक कलर के cymbidium orchids और hydrangeas नाम के फूल का इस्तेमाल किया गया है। इस केक को लगभग 3 लोगों ने कैरी किया। यह बटर क्रीम के साथ तैयार किया गया है।

अर्पिता खान के खास दोस्त ने बनाया केक

ये केक Tier Nom Patisserie के एक पेस्ट्री शेफ Vahishta Zandbaf ने डिज़ाइन किया है। इसमें खास बात ये है कि शेफ अर्पिता खान शर्मा के खास दोस्त हैं, जिन्होंने इस खूबसूरत केक को बनाया है। दरअसल, Tier Nom Patisserie ने अपने इंस्टा अकाउंट से बिना नाम बताए केक की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में लिखा है- 'बहुत खास (आखिरी मिनटों में तैयार), एंगेज्ड केक बेहद स्पेशल कपल के लिए'।

सगाई के बाद विदेश लौट गए निक जोनस

आपको बता दें, कि निक जोनस सगाई के बाद परिवार के साथ विदेश लौट गए हैं। निक और प्रियंका की रोका सेरेमनी में निक के माता-पिता भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी कर सकते हैं। हालांकि जोनस और चोपड़ा परिवार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। खबर है कि 16 सितंबर के बाद दोनों शादी कर सकते हैं।

Advertisment
Latest Stories