प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के हनीमून का वीडियो और तस्वीरें आई सामने

author-image
By Chhavi Sharma
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के हनीमून का वीडियो और तस्वीरें आई सामने
New Update

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के बाद हाल ही में अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आये जिसके बाद ही दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हो गये।

जी हां बताया जा रहा है की दोनों ओमान में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. जिसके चलते प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका ने निक से अपने प्यार का इजहार किया हैं।

दरअसल प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में समंदर किनारे रेत पर प्रियंका ने निक से प्यार का इजहार करते हुए दिल बनाया और दोनों के नाम लिखे हैं।

publive-image

इसके साथ ही बता दें दूसरी तरफ निक ने भी प्रियंका की एक वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया हैं इस वीडियो में प्रियंका और निक मूवी देख रहे हैं हालांकि प्रियंका मूवी को देख कर कभी हंस रही है तो कभी कुछ इशारे करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने निक के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की हैं इस तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे को साइड हग करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट की कैप्शन में प्रियंका ने लिखा “वैवाहिक सुख कहते हैं.”

ख़ैर प्रियंका और निक दोनों इन दिनों ओमान में हैं, खबरें हैं कि प्रियंका और निक 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी में शामिल हो सकती हैं. ईशा अंबानी की शादी मुंबई में होगी जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की खबर है।

#Priyanka Chopra #bollywood #Nick Jonas #Honeymoon
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe