प्रियंका चोपड़ा की पार्टी ने लोगों के लिए खड़ी की मुश्किल, पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा की पार्टी ने लोगों के लिए खड़ी की मुश्किल, पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट नज़दीक है और इन दिनों प्रियंका फुल मस्ती के मूड में हैं। वो पूरी तरह से अपनी शादी को एन्जॉय कर रही हैं। शादी के कई दिनों से ही प्रियंका अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी और डिनर एन्जॉय कर रही हैं। उनका घर पहले ही सज गया है।

इतना ही नहीं, वह अलग-अलग दोस्तों के साथ मुंबई में यहां वहां भी खूब पार्टी कर रही है, लेकिन इसी बीच मंगलवार और बुधवार की रात कुछ ऐसा हुआ, जिससे प्रियंका चोपड़ा की पार्टी का मज़ा किरकिरा हो गया।

दरअसल, पुलिस को खबर मिली है कि जुहू के एक रेस्तरां के सामने दर्जन भर से ज्यादा कैमरामैन खड़े हैं और उन्हें पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इस शोर-शराबे से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था तो उन्होंने मुंबई पुलिस को फोन कर दिया।

पुलिस पहुंची तो पता चला कि इन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की टीम से ‘टिप’ मिली है कि वह यहां मौजूद हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति निक जोनस, नेटफ्लिक्स की सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी।

पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया।

प्रियंका चोपड़ा की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी करने वाली हैं। हाल में ही निक भारत पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्टार कपल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। खबर है कि प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। बताया जा रहा है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है।

Latest Stories