/mayapuri/media/post_banners/c00bb6223d7dc9929ac8b2a5ae4759f27cb9d553f23351512646891667cb02fe.jpg)
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में इस कदर बिजी हैं। की आए दिन कोई न कोई उनकी फोटो आती ही रही है। लेकिन इस बार जो फोटो प्रियंका ने शेयर की है उसमे प्रियंका पूरी तरह फिरंगी अवतार में दिखाई दे रही हैं। गोल्डन बाल रेड ड्रेस और बोल्ड मैकअप के साथ उनकी कातिल निगाहें उनके इस लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही हैं। असल में प्रियंका ने ये अवतार अपने एक फोटोशूट के लिए लिया है।
हाल ही में प्रियंका ने एक मैगजीन के लिए फोटो शूट किया है। उसी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में प्रियंका लाल रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं लेकिन जो चीज सबके लिए चौंकाने वाली है वो उनकी ब्लॉन्ड विग। जी हां, इस विग में प्रियंका सिजलिंग लग रही हैं। प्रियंका ने इसके अलावा एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने ग्लैमरस अवतार से एकदम जुदा लग रही हैं। पीसी ने रोजेज को स्मेल करते हुए एक फोटो डाली है जिसमें वो सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं। हाल ही में प्रियंका अपने परिवार को साथ वेकेशन से लौटी हैं और अब काम में जुट जाएंगी। जो की आप इन पिक्स में साफ देख सकते हैं।