फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रेटी बनी प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रेटी बनी प्रियंका चोपड़ा
New Update

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा इस वक्त दुनियाभर में अपना परचम लहरा रहीं हैं। लेकिन साथ ही, प्रियंका भारत पर राज कर रही हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक, सबसे ज्यादा सर्च हुई और सबसे ज्यादा चर्चा में रहनेवाली प्रियंका चोपडा मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक प्रियंका के 100 अंकों के साथ यह साबित हुआ हैं, की प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह आंकडे अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

हाल ही में, बिग बी फेसबुक पर मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी बन गये थे। और यह बात सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी थी। publive-image

दीपिका दूसरे तो माधुरी तीसरे नंबर पर

स्कोर ट्रेंड्स ने निकाले मोस्ट एंगेजिंग फीमेल सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में, प्रियंका चोपडा के बाद, खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण 96 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तो फेसबुक की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित 62 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। माधुरी के बाद सनी लियोन चौथे स्थान की तो कैटरीना कैफ पांचवे स्थान की मोस्ट एंगेजिंग महिला सेलिब्रिटी बन गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले रॉयल वेडिंग में शरीक हुई थी। साथ ही, वह बांगल्देश के रेहिंग्या के बच्चों को भी मिलने गयी थी। इस यूनिसेफ के अभियान की वजह से और रॉयल वेडिंग की मेहमान बनने की वजह से प्रियंका काफी चर्चा में रहीं। जिससे वह नंबर वन सेलिब्रिटी बन गयीं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने बताया, 'इस हफ्ते प्रियंका के पोस्ट और ऑफिशियल पेज पर उनके फॉलोअर्स की 100 प्रतिशत एंगेजमेंट देखी गयी हैं। जिससे वह भारत की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं।

#Priyanka Chopra #bollywood #Celebrity #Facebook engagement
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe