Advertisment

प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने डांस कर रिसेप्शन पार्टी में लगाए चार चाँद

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने डांस कर रिसेप्शन पार्टी में लगाए चार चाँद

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी। जी हां इस पार्टी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

Advertisment

बतादे रिसेप्शन पार्टी के दौरान ब्लू कलर के स्ट्रैपलेस टॉप और लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। वहीं निक जोनस कोट-पैंट में काफी हैण्डसम दिखे। पार्टी से जुडी कई तस्वीरे और विडियो सामने आ चुकी हैं जिनमे से पार्टी का एक वीडियो काफी मजेदार है। इस विडियो में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मधु चोपड़ा RJ मलिष्का के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं।

साथ ही बतादे पार्टी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका, निक का मेहमानों से खूबसूरत अंदाज में परिचय करा रही हैं। खबर है की आज कपल अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी देगा जिसमें बॉलीवुड सितारे मौजूद रहेंगे। निकयंका की इस पार्टी में न्यूलीवेड कपल दीपिका-रणवीर के भी शामिल होने की खबर है।

बता दें कि निकयंका ने इससे पहले दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। काम की बात करे तो प्रियंका की आगामी मूवी द स्काई इज पिंक है। इसमें वे फरहान अख्तर संग नजर आएंगी। 2 साल के गैप के साथ ये प्रियंका की यह बॉलीवुड में वापसी हैं।

Advertisment
Latest Stories