बॉलीवुड स्टार्स से लेकर अंबानी तक, प्रियंका-निक की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

author-image
By Sangya Singh
New Update
बॉलीवुड स्टार्स से लेकर अंबानी तक, प्रियंका-निक की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस ने सगाई करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। शनिवार दोपहर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी हुई और शाम को इंगेजमेंट पार्टी रखी गई। जिसमें दोनों के करीबी और दोस्त शामिल हुए।

शाम को वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं प्रियंका

इंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रोका सेरेमनी के बाद पार्टी में हर किसी की नजर इस कपल पर टिकी हुई थी। पार्टी मुंबई के सबरबन होटल में रखी गई थी। जहां सुबह प्रियंका और निक इंडियन ड्रेस में नजर आएं वहीं पार्टी में दोनों वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए।

बेहद खूबसूरत लग रही थीं प्रियंका

पार्टी में प्रियंका हल्के गुलाबी रंग के वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर हील्स और नेकपीस कैरी किया था जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं निक टी-शर्ट ट्राउजर के साथ व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।

बॉलीवुड स्टार्स और अंबानी फैमिली हुई शामिल

प्रियंका और निक की इस पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंचे। आलिया भट्ट, सलमान खान की बहन अर्पिता खान समेत कई सेलेब्स इसमें शामिल हुए। परिणीति चोपड़ा अपनी बहन की इंगेजमेंट पार्टी बेहद खुश नजर आ रही थीं।

दिन में हुई थी रोका सेरेमनी

गौरतलब है कि काफी लंबे समय से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें आ रही थी। इसी बीच शनिवार को करीबियों की मौजूदगी में दोनों की इंगेजमेंट हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

Latest Stories