Advertisment

Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इटली में किया रोमांटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

author-image
By Sangya Singh
New Update
Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इटली में किया रोमांटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ इटली में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी को देखकर लगता है कि शायद ही इनके बीच कभी बोरिंग मोमेंट आता होगा। यह कपल फिलहाल इटली के टस्कनी में हैं। हाल ही में, निक ने यहां का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisment

दरअसल, प्रियंका और निक इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर एक-दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कुकिंग करती नजर आ रही थीं। अब निक ने टस्कनी से एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें वो प्रियंका के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा सनसेट का है, जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा है। निक और प्रियंका के फैन्स ने इस पर काफी कमेंट किए हैं।

प्रियंका और निक को अक्सर एक दूसरे के साथ लंच या डिनर करते देखा जाता है। प्रियंका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में निक के लिए दिलचस्प बात कही थी। उन्होंने कहा था कि शादी करना एक अहम फैसला होता है। आप शादी करने वाले व्यक्ति के साथ परिवार बसाते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से फिलहाल सीख रहे हैं।

Advertisment
Latest Stories