प्रियंका-निक की शादी की नई तारीख आई सामने, जानिए क्यों बदली गई डेट ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका-निक की शादी की नई तारीख आई सामने, जानिए क्यों बदली गई डेट ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस रॉयल वेडिंग का सभी को बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका और निक ने काफी कम समय में ही अपने रिश्ते को काफी मजबूत बना लिया और शादी करने का फैसला किया है। आपको बता दें, कि दोनों की शादी पहले जनवरी 2019 में होने जा रही थी, लेकिन शादी की डेट बदल दी गई है और अब शादी इसी साल दिसंबर में होगी।

2 दिसंबर को होगी शादी

खबर है कि अब प्रियंका और निक 2 दिसंबर, 2018 को ही शादी करेंगे। इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहे हैं लेकिन प्रियंका और निक दोनों अपने रिश्ते को नया आयाम देने के लिए बेकरार हैं। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। एक दूसरे को डेट करने के चंद महीनों बाद ही दोनों ने सगाई कर ली। इसी के बाद से शादी की भी चर्चा शुरू हो गई थी।

दोनों जल्द करना चाहते हैं शादी

बाद में जल्द ही शादी की तारीख भी फाइनल कर दी गई। निक पहले ही प्रियंका से शादी की इच्छा जाहिर करते आए हैं। वहीं, खबरों के मुताबिक, प्रियंका भी ये चाहती हैं कि उनकी शादी जल्द निक से हो जाए तकी दोनों अपने पारिवारिक जीवन में आगे बढ़ें। दोनों के मुताबिक, उनके बीच प्यार है और इस प्यार को सही दिशा देने का उचित समय भी यही है।

शादी की तस्वीरों की हो चुकी है बुकिंग

आपको बता दें, कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उम्मीद ये की जा रही है कि ये एक ग्रैंड वेडिंग साबित होगी। खबर है कि दोनों की शादी की तस्वीरों की बुकिंग हो गई है। ये एक मैगजीन को 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि 19 करोड़ रुपए में बिक गई हैं।

जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में हो सकती है शादी

ये कपल इसी साल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मैद भवन में शादी के बंधन में बंध जाएगा। वैसे शादी के वेन्यू को लेकर भी कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं। अब खबरें हैं कि यह शादी जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में हो सकती है।

Latest Stories