प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे बालीवुड स्टार्स, सलमान-कैटरीना, रणवीर-दीपिका और शाहिद-मीरा हुए शामिल

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे बालीवुड स्टार्स, सलमान-कैटरीना, रणवीर-दीपिका और शाहिद-मीरा हुए शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को मुंबई में अपना तीसरा वेडिंग रिसेप्शन रखा। इस रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका ने अपने खास दोस्तों को इनवाइट किया था। ये रिसेप्शन कई वजहों से खास रहा। दरअसल, इस रिसेप्शन में प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड से लेकर उनके पुराने दोस्त भी शामिल हुए। पुरानी बातें भुलाकर प्रियंका ने सभी को इस खुशी के मौके पर इनवाइट किया।

प्रियंका-निक के मुंबई रिसेप्शन में कुछ ऐसे भी सेलेब्स शामिल हुए जिनके पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं थी। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है हरमन बावेजा का। कभी वे दोनों डेट कर चुके हैं। यहां तक कि उनके शादी करने की भी चर्चा थी।

इसके अलावा पार्टी में अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आए। आपको बता दें, कि शाहिद और प्रियंका के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड में खूब थी। ऐसे में शाहिद का यहां आना भी चौंका देने वाला था। शाहिद यहां अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।

पार्टी में जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो हैं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान। गौरतलब है कि कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म ''भारत'' को शूटिंग से पहले छोड़ दिया था। इससे सलमान काफी नाराज हुए थे। लेकिन मनमुटाव को छोड़ सलमान भी प्रियंका को शादी की बधाई देने पहुंचे।

सलमान ख़ान के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी इस मौके पर मौजूद रही। तमाम फ़िल्मकारों से लेकर खेल और बिजनेस की दुनिया के कई दिग्गज इस रिसेप्शन में शामिल हुए। करण जौहर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, तमन्ना भाटिया, सुभाष घई, मधुर भंडारकर, ए आर रहमान, कंगना रनौत, जीतेंद्र, तुषार कपूर, हेमा मालिनी, संजय दत्त, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शबाना आज़मी, काजोल, आशा भोंसले जैसे कई विशिष्ट मेहमान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस मौके पर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। पार्टी में कौटरीना कैफ, समजय लीला भंसाली, गोविंदा अपनी पत्नी और बेटी के साथ, अनिल कपूर, अनुपन खेर, सतीश कौशिक, सारा अली खान, जान्ह्वी कपूर भी शामिल हुईं।

Latest Stories