कॉपीकैट बने प्रियंका और निक, इवेंट पर पहने जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज जैसे कपड़े

author-image
By Sangya Singh
New Update
कॉपीकैट बने प्रियंका और निक, इवेंट पर पहने जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज जैसे कपड़े

जबसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अफेयर शुरु हुआ है तबसे दोनों सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। आपको बता दें, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक साथ समय बिताते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर रोज़ प्रियंका और निक की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते है।

अभी हाल ही में प्रियंका और निक Ralph Lauren की 50 वीं सालगिरह पर हाथों में हाथ डाले पहुंचे। जैसे ही इस कपल ने इस समारोह में एंट्री ली सभी की निगाहें इन पर तम गईं। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों का ही अंदाज देखने लायक था। प्रियंका ने इस दौरान ब्लैक कोरल ड्रैस पहन रखा था, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क हो रखा था। इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने डार्क रेड लिप शेड और बहित ही खूबसूरत आई- मेकअप कर रखा था।

वहीं, निक जोनस ने इस समारोह के दौरान व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक पेंट पहन रखा था। साथ ही बो- टाई भी लगा रखी थी। इस समारोह में प्रियंका और निक एक दूसरे में ही खोए हुए दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें, कि प्रियंका और निक से पहले इस लुक को एक और स्टाइलिश कपल ने अपना टुका है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज की। ये कपल पिछले साल दिसंबर में वैनिटी फेयर मैगजीन के कवर पेज पर ऐसे ही ऑउटफिट पहने नजर आए थे। जैसा कि प्रियंका और निक Ralph Lauren की एनिवर्सरी पर पहने नजर आए।

Latest Stories