शुरु हुईं प्रियंका-निक की शादी की रस्में, संगीत सेरेमनी में इन गानों पर हुआ डांस

author-image
By Sangya Singh
New Update
शुरु हुईं प्रियंका-निक की शादी की रस्में, संगीत सेरेमनी में इन गानों पर हुआ डांस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी रॉयल वेडिंग की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एन्जॉय कर रहे हैं। जी हां, प्रियंका-निक की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। शुक्रवार की शाम उम्मेद भवन में बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों की गूंज सुनाई पड़ी, तो वहीं इंडो वेस्टर्न स्टाइल में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

जोधपुर के भव्य महल उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शाही शादी हो रही है। शादी से पहले की रस्मों को निभाया जा रहा है। शुक्रवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जो कि इंडो वेस्टर्न स्टाइल में रखी गई थी।

publive-image

आपको बता दें कि, संगीत सेरेमनी के दौरान हिंदी बॉलीवुड और अंग्रेजी हॉलीवुड गीत सुनाई दिए। खास तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 70 से लेकर 80 के दशक के खूबसूरत गीतों को इस सेरेमनी में शामिल किया गया। ये शाम मस्तानी, तुम मिले गुल खिले, मेरे लिए मेरे लिए, दिल की कलम से जैसे गीतों से शुक्रवार की शाम सजी।

वही इंग्लिश सॉन्ग्स में टाइटेनिक का थीम सॉन्ग सुनाई दिया। खास बात यह रही कि, गीतों के साथ डांस भी देखने को मिला। खास तौर पर इस डांस की कोरियोग्राफी गणेश हेगड़े ने की थी। गीतों को सुनने के साथ मेहमानों ने डांस का भी आनंद उठाया।

publive-image

शुक्रवार की दोपहर को प्रियंका के एक्स मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, शादी से चार पांच दिन पहले तक प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग की और इसके बाद वे शादी के मंडप में हैं। यह बहुत बड़ी बात है। मैंने शुरुआत से देखा है अपने काम और मेहनत के बल पर यहां तक पहुंची हैं।

आपको बता दें कि, गुरुवार को ही प्रियंका और निक मुंबई से जोधपुर पहुंच गए थे। इसके बाद विभिन्न रस्मों को वे निभा रहे हैं। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन मेहमान आते रहे। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल थे। विदेशी मेहमान इतने एक्साइटेड थे कि उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट पर डांस भी किया।publive-image

प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से होगी। इसके बाद क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी 3 नवंबर को होगी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं जिससे किसी को भी परेशानी न हो। वहीं, दीपिका-रणवीर की तरह ही शादी में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि, कोई भी शादी की तस्वीरें न ले सके।

Latest Stories