शादी के बंधन में बंधे प्रियंका-निक, हिंदू रीति-रिवाज़ से लिए सात फेरे, देखें फोटोज़

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी के बंधन में बंधे प्रियंका-निक, हिंदू रीति-रिवाज़ से लिए सात फेरे, देखें फोटोज़

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने ही आज अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सात फेर लिए। शादी की सभी रस्में जोधुपर में हुई हैं। प्रियंका की संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी भी सपरिवार पहुंचे। वे अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बेटी ईशा संग शादी में शामिल हुए।

इस शादी में शरीक होने के लिए शुक्रवार को क़ई वीवीआईपी भी जोधपुर पहुंचे। प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं। सबसे पहले शुक्रवार को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं। अर्पिता के बाद जाने-माने मेकअप मैन मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी जोधपुर पहुंचे।

इसके अलावा जानी-मानी सिंगर मानसी स्कोट भी इस शादी का हिस्सा बनीं। मानसी स्कोट के साथ उनकी टीम ने शादी में परफॉर्म किया। प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे। नि‍क-जोनस के परिवार और दोस्त भी शादी में शामिल हुए। आपको बता दें, कि हिंदू रीति रिवाज से शादी के बाद 3 दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी करेंगे।

आपको बता दें, कि शादी के बाद प्रियंका-निक दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन देंगे। दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इस पार्टी में प्रियंका के परिवार के लोग और रिश्तेदार भी शामिल होंगे। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीवुड स्टार्स को इनवाइट किया गया।

Latest Stories