Advertisment

अपनी शादी से भी करोड़ों कमाएंगे प्रियंका और निक, जानें कैसे ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
अपनी शादी से भी करोड़ों कमाएंगे प्रियंका और निक, जानें कैसे ?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब कम ही समय रह गया है। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। खबर है कि दोनों शादी की फोटो के लिए कई इंटरनेशनल मैग्जीन्स के बीच अभी से होड़ लगी है। खबरों के मुताबिक, शादी से पहले ही प्रियंका और निक की शादी की फोटो बिक गई है।

शादी की फोटो की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर

Advertisment

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी की फोटो की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर है। अगर, इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की फोटो 19 करोड़ रुपए में बिकी है। हालांकि, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है कि इस फोटो को किस मैग्जीन ने खरीदा है।

इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी अपनी फोटो वोग मैग्जीन को बेची थी। ये फोटो वोग मैग्जीन के कवर पेज में भी आई थी। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दूसरे सेलिब्रेटी होंगे जो अपनी शादी की फोटो किसी मैग्जीन को देंगे। प्र‍ियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्‍मेद भवन में हो सकती है।

प्रियंका ने दी पायजामा पार्टी

शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के मुताबिक होगी। निक जोनस शादी से पहले जल्द ही दोस्तों को बैचलर पार्टी भी देने वाले हैं। निक से पहले प्रियंका चोपड़ा ने एम्स्टर्डम में बैचलरेट पार्टी रखी थी। इसके अलावा इटली में प्रियंका ने पायजामा पार्टी दी थी। प्रियंका ने इन पार्टीज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

प्र‍ियंका की इस पयजामा पार्टी और बैचलरेट पार्टी में ईशा अंबानी और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। प्रियंका की गर्ल गैंग ने पिंक कलर का पजामा पहन रखा है। प्रियंका और निक अपनी इस शादी को दोनों देशों में कानूनी मान्‍यता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

दोस्तों को कस्टमाइज लाइम स्कूटर देंगे निक

आपको बता दें, कि निक अपनी शादी में दोस्तों को एक कस्टमाइज लाइम स्कूटर देने वाले है। निक ने इनकी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। निक ने फोटो के साथ लिखा- मैं अपने ग्रूम्समैन के साथ मस्ती के लिए कुछ नया खोज रहा था।

निक द्वारा गिफ्ट किए जाने वाले स्कूटर्स पर सबके नाम लिखे हुए हैं। ये नाम हैं- सिद्धार्थ, फ्रैंकी, जो, निक, केविन और जोनाथन। आपको बता दें, कि सिद्धार्थ प्रियंका चोपड़ा के भाई हैं। वहीं केविन, जो और फ्रैंकी निक जोनस के भाई हैं।

Advertisment
Latest Stories