शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन देंगे प्रियंका-निक, जानिए किस शहर में होगा जश्न

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी के बाद दो ग्रैंड रिसेप्शन देंगे प्रियंका-निक, जानिए किस शहर में होगा जश्न

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोनों की शादी में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। शादी के लिए निक जोनस भारत आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक, शादी की तारीख 2 दिसंबर बताई जा रही है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति रिवाज से होगी। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले हैं। दोनों की शादी के रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाले हैं।

आपको बता दें, कि जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दो रिसेप्शन देंगे। जिसमें पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और बॉलीवुड स्टार्स के लिए मुंबई में होगा। तो वहीं, दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा। खबर है कि, 'सबसे पहले 29 नंवबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी, 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी और 2 दिसबंर को निक-प्रियंका शादी के बंधन में बंधेंगे।'

प्रियंका की शादी में बॉलीवुड से पहुंचने वाले मेहमानों में सलमान खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने नामी सेलेब्स को शादी का न्योता दिया है। प्रियंका-निक दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। पहली हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। खबरों के मुताबिक,  2 दिसंबर को हिंदू शादी के बाद 3 तारीख को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। दोनों सेरेमनी एक ही वेन्यू पर होगी।

खबरें हैं कि 25-26 नवंबर को प्रियंका अपनी फिल्म ''स्काई इ पिंक'' का शूट खत्म करेंगी। 27 तारीख को वे एक चैरिटी इवेंट का हिस्सा बनेंगी। फिर वे 28 नवंबर को जोधपुर रवाना होंगी। 29 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

Latest Stories