प्रियंका की शादी में वेन्यू पर होगा इतना खर्च, जानकर हो जाएंगे हैरान, मां मधु चोपड़ा पहुंची जोधपुर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
प्रियंका की शादी में वेन्यू पर होगा इतना खर्च, जानकर हो जाएंगे हैरान, मां मधु चोपड़ा पहुंची जोधपुर

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब फैंस को बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की शादी का इंतजार है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को जोधपुर के ताज उमैद पैलेस में शादी करने जा रही हैं। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शादी का अरेंजमेंट देखने के लिए उमैद पैलेस पहुंची थीं। आपको बता दें, कि इससे पहले भी दुनिया के कई नामी लोग करोड़ों खर्च कर उमैद पैलेस में अपनी शादी या पार्टी कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि ताज उमैद पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर है। अगर इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका-निक को इस जगह के लिए एक दिन में लगभग 43 लाख रुपए खर्च करेंगे। खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में 30 नवबंर से लेकर दो दिसंबर तक चलेगीं।

आपको बता दें, कि होटल ताज उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। आपको बता दें, कि 1943 में बना उमैद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज ग्रुप होटल उमैद पैलेस संचालित करता है।

जोधपुर में मधु चोपड़ा से वेन्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'ये मेरा सबसे पसंदीदा शहर है। इसी वजह से हम सारी दुनिया को छोड़कर जोधपुर आए हैं। वहीं, प्रियंका की शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''आप शादी देख लेना, अभी से क्या बात करूं? जब हो जाए, तब बात करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीति-रिवाज के अलावा क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक दोनों ने इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। वहीं, प्रियंका और निक अमेरिका में भी अपनी शादी को कानूनी मान्यता देना चाहते हैं।

आपको बता दें, 2013 में देश के सबसे धनी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपना 50वां बर्थडे उमैद भवन में अलग अंदाज में मनाया था। उस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए लगभग ढाई सौ मेहमान 32 चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे।

साल 2006 में ब्रेड पिट और एंजेलिना जॉली ने अपनी शादी के डेस्टिनेशन के लिए इस जगह का चयन भी किया था। यहां सारी तैयारियां भी की गई, लेकिन आखिरी वक्त पर यह प्रोग्राम रद्द हो गया।

Latest Stories