न्यूयॉर्क में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट !  

author-image
By Sangya Singh
न्यूयॉर्क में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट !  
New Update

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस का अफेयर जबसे शुरु हुआ है, तबसे वो दोनों सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट करेंगी। साथ ही दोनों अपने खास दोस्तों के लिए एक पार्टी भी रखेंगे।

आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार निक के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर भी बोला है। ऐसा उन्होंने एक इवेंट के दौरान बातचीत मे बताया।प्रियंका ने कहा, 'हम एक-दूसरे को जानने में लगे हैं और मैं सोचती हूं हमारे के लिए यह एक बढ़िया अनुभव रहा है।' हालांकि इससे पहले निक के साथ नाम जुड़ने पर प्रियंका ने कहा था कि मेरे दोस्त और मेरी फैमिली मेरे साथ ट्रैवल करती रही है,यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं होनी चाहिये।'

प्रियंका इनदिनों अपने काम को लेकर भारत और अमेरिका के बीच चक्कर लगा रही हैं। प्रियंका पिछले हफ्ते एक ब्रांड का इवेंट अटैंड करने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की तैयारियां भी शुरू कर दीं। फिलहाल वे वापस अमेरिका चली गई हैं।

अंबानी पार्टी में भी हाथ में हाथ डाले नजर आए थे प्रियंका-निक

हाल ही में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत भी आये थे और वे अपने दोस्तों के साथ गोवा भी गये। निक जोनस प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मिले। और उनकी शहर के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुये तस्वीरें भी सामने आई थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथ में हाथ डाले आकाश अंबानी और स्लोका मेहता की इंगेजमेंट सेरेमनी में भी नज़र आये थे।

प्रियंका की अगली फिल्म 'भारत' अगले हफ्त से शूट होनी शुरू होगी और खबर है कि निक भी उनके साथ बाद भारत आयेंगे। प्रियंका सितंबर तक फिल्म की शूटिंग करेंगी और निक काम खत्म करने के बाद उनसे मिलने आयेंगे।

#bollywood news #Priyanka Chopra #Nick Jonas #New York #Engagement
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe