Advertisment

बॉलीवुड को बहुत मिस करती है प्रियंका चोपड़ा, ‘द स्काई इज पिंक’ से कर रही है कमबैक

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बॉलीवुड को बहुत मिस करती है प्रियंका चोपड़ा, ‘द स्काई इज पिंक’ से कर रही है कमबैक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकी है। वेसे तो प्रियंका ने बहुत लबें वक्त से बॉलीवुड में कोई फिल्म नही की। उनके फैंस भी उन्हें काफी मिस कर रहे है। इस पर प्रियंका ने हिंदी फिल्मों के प्रति अपने लगाव को भी शेयर किया। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के दौरान बॉलीवुड को काफी मिस किया है।

Advertisment

बता दें कि प्रियंका आखिरी बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। लेकिन अब खबरें हैं कि प्रियंका जल्द सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जो कि मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है।

Advertisment
Latest Stories