प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कि अपनी खूबसूरत तस्वीर ,कैप्शन में लिखा 'MOOD'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कि अपनी खूबसूरत तस्वीर ,कैप्शन में लिखा 'MOOD'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस को उनका सेक्सी अंदाज बेहद पसंद है। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी  हो जाती है।

हाल ही में एक बार फिर प्रियंका कि एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी एक तस्वीर शेयर कि है।  इस तस्वीर में प्रियंका ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही है। तस्वीर में वह काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा 'मूड'। उनकी इस तस्वीर को अब तक 15 लाख यूजर्स देख चुके हैं। तस्वीर के पोस्ट होते ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई  है।

फिलहाल प्रियंका इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में बिजी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक'  में भी नजर आएंगी।

Latest Stories