/mayapuri/media/post_banners/318223dbbe0672fab71cbccefb9c596c3c2813010a1e075400ec7241f47d781f.jpg)
इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस इन दिनों कैरिबियन देशों में हनीमून मना रहे हैं। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की फोटोज शेयर करते नजर आ रहे हैं।
बतादे प्रियंका चोपड़ा ने अब एक नई फोटो शेयर की है। इसमें ये कपल रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है। प्रियंका इस तस्वीर में व्हाइट कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आ रही है। वहीं, निक जोनस मस्टर्ड येलो कलर के सूट में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में ये न्यूली वेड्स कपल एक दूसरे की आंखों में देख रहे है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा है- And then.. there was only him.
प्रियंका के बाद निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। शेयर की गई इस तस्वीर में निक ने लिखा- Mr and Mrs Jonas.
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस वीडियो को खुद निक जोनस ने बनाया था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीच पर हैं। वह बीच में झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं।
बतादे फैंस को प्रियंका और निक की यह तस्वीरे बेहद पसंद आ रही हैं।